फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेल में टीवी रिमोट के बाद दूध पर भिड़े बंदी, छह ने मिलकर एक को बाथरूम में पीटा

Sun, 30 Jul 2023 12:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक शिवाजी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय मानिक ने शिकायत दी है कि वह हत्या के प्रयास के मामले में सुनारिया जेल में हवालाती के तौर पर बंद है। दूध को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद छह बंदियों ने मानिक को पीट दिया। 
विज्ञापन
रोहतक जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिला जेल में टीवी के रिमोट के बाद अब दूध की थैली को लेकर बंदियों में मारपीट हो गई। छह बंदियों ने एक बंदी को बाथरूम में ले जाकर जमकर पीटा। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवाजी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय मानिक ने शिकायत दी है कि वह हत्या के प्रयास के मामले में सुनारिया जेल में हवालाती के तौर पर बंद है। शनिवार को दोपहर दो बजे बैरक नंबर पांच के कमरा नंबर चार में वह अपने हिस्से की दूध की थैली लेकर आ गया। इस बात को लेकर उसकी हवालाती अरुण व अशोक के साथ कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन थोड़ी देर बाद अरुण व अशोक झज्जर के दूबलधन निवासी नमन, भाली आनंदपुर निवासी समीर व लखबीर उर्फ लखा और एक अन्य बंदी के साथ आए।

आरोपी उसे बाथरूम में बुलाकर ले गए, जहां जमकर पीटा। सिर में नाक, मुंह व सिर में मुक्के मारे। शोर सुनकर अन्य बंदी व जेल सुरक्षाकर्मी आए और उसे छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बता दें कि दो सप्ताह पहले जेल में टीवी के रिमोट को लेकर बंदियों के बीच मारपीट हो गई थी। सोनीपत जिले के एक बंदी को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें