तीनों भी रकम के बारे में कोई सबूत नहीं दिखा सके। एसएसपी के मुताबिक पुलिस का मानना है कि यह रकम हवाला कारोबार की है। आयकर विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर पकड़ी गई रकम और आरोपी उन्हें सौंप दिए गए हैं।
एक किलो हेरोइन समेत नाइजीरियन काबू
पुलिस ने एक नाइजीरियन युवक को एक किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हैरीसन चिंदू नाजी निवासी एफएफ भगत सिंह मार्ग बगडोला राजनगर नई दिल्ली के तौर पर हुई। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि एसपी मुकेश कुमार, डीएसपी स्पेशल ब्रांच मनजीत सिंह की पुलिस पार्टी ने प्रिसटाइन मॉल के पास नाकाबंदी की थी।
इसी दौरान गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही दिल्ली नंबर की टोयटा कैमरी कार को शक के आधार पर रोका गया। कार नाइजीरियन चला रहा था। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के साथ लिफाफे में लपेट कर रखी 1 किलो हेरोइन और 5 ग्राम क्रैक कोकीन बरामद हुई। आरोपी से चार मोबाइल और चांदी की एक चेन भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।