सीसीटीवी कैमरा था बंद
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे के कटहरा चौक में जिस दुकान में अय्याज को गोली मारी गई, उस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो बताया गया कि उस समय बिजली न होने के कारण कैमरा चालू नहीं था। इसके बाद भी कैमरे को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है, ताकि उसकी फुटेज से कोई मदद मिल सके। पुलिस और लोगों का मानना है कि अगर सीसीटीवी कैमरे चालू होते तो आरोपी की आसानी से पहचान हो सकती थी।
सऊदी अरब में नौकरी करता था अय्याज
परिजनों ने बताया कि अय्याज सऊदी अरब में किसी कंपनी में तीन साल से काम करता था। परिजनों ने उसका रिश्ता तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद निकाह की तारीख तय होने पर वह करीब 20 दिन पहले ही सऊदी अरब से घर आया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/