फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में सिख नौजवान की चाकुओं से गोदकर हत्या

Thu, 29 Dec 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में सिरसा के युवक हरदीप का कत्ल
विज्ञापन
स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गए भारतीय सिख का वहां पर कत्ल कर दिया गया। वारदात के पीछे चौंकाने वाली वजह पता चली है। आरोप उसकी गर्लफ्रेंड पर लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में सिरसा जिले के रानियां कस्बे के हरदीप सिंह (24) की न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पता चला है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे कुछ दिन पहले नशे की हालत में चाकू मार दिया था। उसके बाद वह कुछ दिन अस्पताल में रहा, जहां उसकी मौत हो गई। जैसे ही ये खबर हरदीप के घर पहुंची, मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही हरदीप सिंह के शव को भारत लाने की मांग भी की है। परिजनों का कहना है कि सरकारी खर्चे पर हरदीप के शव को सम्मान के साथ वतन वापिस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की कबूली कत्ल करने की बात

न्यूजीलैंड में सिरसा के युवक हरदीप का कत्ल
जानकारी देते हुए मृतक हरदीप के पिता जोगा सिंह ने बताया कि वह स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गया था। 1 साल की स्टडी पूरी होने पर वह वहां वर्क परमिट पर काम कर रहा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अचानक फोन आया कि उसकी मौत हो गई।

मामला जानने की कोशिश की गई तो पुलिस से पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड ने चाकू से उस पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। गर्लफ्रैंड ने हत्या की बात भी कबूली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें