फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 युवकों ने घर में घुसकर लड़की के साथ किया वो काम, पार हो गई हद

Thu, 29 Dec 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर(पंजाब)
विज्ञापन
दीनानगर में घर में घुसकर लड़की के न्यूड फोटो क्लिक किए
विज्ञापन
तीन युवकों ने बेशर्मी की हद पार की दी। दिनदिहाड़े घर में घुस गए और लड़की के साथ वो शर्मनाक काम किया कि वो सहम गई। घटना पंजाब के दीनानगर की है।
विज्ञापन


तीन युवकों ने घर में घुसकर 17 साल की लड़की को न्यूड किया और उसके फोटो खींच लिए। फिर किसी का फोन आया और उसने बाल काटने को कहा। फोन रखते ही युवक उसकी ओर झपटे और बाल काट दिए। यह सब करने के बाद वे फरार हो गए।

चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। हरकत उस समय अंजाम दी गई, जब लड़की के परिजन बाहर गए हुए थे। खबर मिलते ही परिजन घर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के कहने पर लड़की के बाल भी काट दिए

दीनानगर में घर में घुसकर लड़की के न्यूड फोटो क्लिक किए
एएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्हें दी ​शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि सोमवार शाम को वह घर में बैठी टीवी देख रही थी कि तीन युवक मुंह ढककर घर में घुस गए।

उन्होंने उसका मुंह बंद करके उसे बेड पर लिटा​ दिया और कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद युवकों ने मोबाइल में फोटो क्लिक कर लिए। अचानक एक फोन बजा, जिसने उसके बाल काटने की बात कही। यह सुनते ही उनमें से एक युवक ने उसके बाद काट दिए।

पीड़िता ने बताया कि उसने बचने के लिए हाथापाई की, जिस कारण उसके मुंह पर चोट लग गई। वह चिल्लाई तो युवक भाग गए।  उसके शोर मचाने पर तीनों युवक वहां से भाग गए।

वहीं, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि बेटे का जिस लड़की से अफेयर है, उसके परिवार वाले कई दिनों से उन्हें धमकियां दे रहे थे। शायद इसी वजह से उनकी बेटी  के सा​थ यह सुलूक किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें