फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में शिव सेना के नेता को बाइक सवारों ने गोली मारी

Tue, 16 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में मंगलवार को दोपहर 2:41 बजे शिव सेना के नेता विनय जालंधरी के बेटे दीपक कंबोज को दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


उस समय वे दीन दयाल उपाध्याय नगर स्थित शिव ज्योति स्कूल के बाहर अपने बच्चों को छुट्टी के बाद घर लेने के लिए बाइक से पहुंचे थे। वे वारदात के दौरान स्कूल के साथ स्थित पार्क के पास खड़े थे। यह घटना स्कूल में छुट्टी के समय घटी, जिससे मासूम बच्चों और उनके अभिभावकों में खौफ पनप गया।

दीपक को जोशी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उनकी टांग में गोली लगी है। उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विनय जालंधरी शिव सेना (उत्तरी) के राष्ट्रीय प्रधान हैं, जबकि उनके बेटे दीपक जिला प्रधान हैं।
विज्ञापन


दोनों की जान को आतंकवादियों की और से खतरा है, इसके लिए बाकायदा खुफिया एजेंसियों ने इनपुट जारी किए हुए हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर ही विनय जालंधरी को चार और उसके बेटे दीपक को भी चार गनर पंजाब सरकार ने मुहैया करवा रखे हैं। मंगलवार को दीपक कंबोज बिना सिक्योरिटी के ही बच्चों को स्कूल से लेने के लिए बाइक पर चले गए।

हमलावर इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं, लेकिन उनका चेहरा और बाइक का नंबर साफ नहीं हो पा रहा है। सूचना मिलने के बाद कमिश्नर यूरिंदर हेयर जोशी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दीपक का हालचाल पूछा। घटनास्थल पर डीसीपी संदीप कुमार, एडीसीपी अमनीत कौंडल, एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह काहलो, सीपीएस केडी भंडारी, पार्षद अश्विनी भंडारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी संदीप शर्मा का कहना है कि अभी जांच की जा रही है, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। विनय जालंधरी व दीपक कंबोज लंबे समय से आतंकवादियों व कट्टरपंथियों ताकतों के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं और कई बार उनको धमकियां मिलती रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें