मनीला में शनिवार को एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
22 साल का गुरिंदर फाइनेंसर था और ढाई साल से मनीला में रह रहा था। गुरिंदर के मामा सरबजीत सिंह निवासी भुलत्थ, कपूरथला ने बताया कि गुरिंदर अपने दोस्त के घर एक प्रोग्राम में गया था।
वहां से लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर गोलियां दाग दीं। गुरिंदर को सिर में चार गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिछले कुछ समय के दौरान मनीला में कई पंजाबी फाइनेंसरों की हत्या हो चुकी है।