फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर हेड कांस्टेबल की हत्या, शव को रजवाहे के पास फेंका

Sat, 28 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
गोली मारकर हेड कांस्टेबल की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोली मारकर हेड कांस्टेबल की हत्या कर हत्यारे ने शव को रजवाहे के पास फेंका। मामला पंजाब के बठिंडा का है। जिले के थाना नेहियांवाला में तैनात हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के समय उसका दोस्त दलजीत सिंह भी उसके साथ था। गुरविंदर का शव पुलिस को गांव महमा सर्जा के पास पड़ते कोटभाई रजवाहे के पास मिला था। वारदात के बाद से दलजीत सिंह कांस्टेबल की कार लेकर फरार हो गया। यह कार गोनियाना कलां में हादसाग्रस्त हो गई। अब उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। फिलहाल दलजीत नशे में धुत है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने गांव गोनियाना की तरफ गई। गांव गोनियाना कलां, हररायपुर, जीदा के अलावा अन्य गांव में सर्च अभियान चलाया गया। एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी गुरविंदर सिंह शनिवार सुबह अपने पड़ोसी दोस्त दलजीत सिंह के साथ गांव महमा सर्जा की तरफ अपनी कार से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से ड्यूटी से गैर हाजिर था गुरविंदर

गोली मारकर हेड कांस्टेबल की हत्या - फोटो : amar ujala
इसी दौरान उनकी हत्या हो गई। वारदात के बाद दलजीत एक अन्य के साथ कांस्टेबल की कार लेकर भाग निकला। कार हादसाग्रस्त हो गई तो वह मदद के लिए आए जसवीर कुमार कार लेकर भाग गया। हादसाग्रस्त कार से स्मैक पीने के लिए उपयोग किए जाने वाला एक विशेष किस्म का पेपर मिला है। पुलिस को शक है कि  पहले दोनों ने नशा किया हो और बाद में झगड़ा हो गया हो। इसी कहासुनी में गुरविंदर की हत्या हो गई।

माता-पिता के साथ अनबन
सूत्रों के मुताबिक गुरविंदर की अपने माता-पिता के साथ अनबन चल रही थी और उसके माता-पिता ने उसे बेदखल कर दिया था। कुछ दिन पहले उसका परिजनों से झगड़ा हुआ था।

नशे में धुत है आरोपी
एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपी अभी नशे की हालत में है। पूछताछ में वह कुछ भी नहीं बता पा रहा  है। जब उसका नशा उतर जाएगा तो उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही असलियत सामने आ पाएगी। पुलिस को अब तक न तो कार बरामद हुई है और न ही हथियार जिससे हत्या की गई थी। घटना स्थल पर से पुलिस को एक बैग मिला था जिसमें 12 बोर की बंदूक का खुला हुआ वैरल था। एक चला हुआ कारतूस और एक बिना उपयोग किया कारतूस बरामद हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें