फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के दोस्तों ने अपने दोस्त को गोलियों से उड़ाया

Tue, 20 Jan 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया के समीपवर्ती गांव बीरेवाला में रविवार रात शादी समारोह में जश्न बना रहे दूल्हे के दोस्तों ने हर्ष फायरिंग करने से रोकने पर अपने ही दोस्त पर गोली चला दी। जो उसकी आंख के पास जा लगी।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और परिजन घायल को रतिया के सरकारी अस्पताल में लाए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रतिया के समीपवर्ती गांव बीरेवाला डोगरा निवासी बलविंद्र की 17 जनवरी को शादी थी। जिसकी रविवार शाम को ढाणी में पार्टी समारोह चल रहा था। इस दौरान दूल्हे के काफी दोस्त आए हुए थे और हवाई फायर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले ही शादी हुई थी

गांव बीरेवाला के ही 26 वर्षीय सुखपाल पुत्र जोगिन्द्र ने फायर कर रहे दो सगे भाइयों भूपेन्द्र सिंह, जसविन्द्र पुत्र जगतार को मना किया। जिससे गुस्साए दोनों भाइयों में से एक ने सुखपाल पर फायर कर दिया। जिससे गोली उसकी आंख के पास जा लगी और शादी समारोह में कोहराम मच गया।

मौके पर खड़े परिजन सुखपाल को रतिया के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही संबंधित बोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल ले आई।

जहां पर पुलिस ने मृतक की माता महेंद्र कौर की शिकायत पर भूपेंद्र सिंह और जसविंद्र के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सुखपाल की दो साल पहले ही शादी हुई थी और आठ माह की बच्ची है।

बोहा थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक की माता की शिकायत पर भूपेंद्र सिंह और जसविन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें