फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद कुख्यात दीपक गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 20 Oct 2020 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल (हरियाणा)

सार

  • भागने के प्रयास में बाइक से गिरकर चोटिल होने के बाद पुलिस पर की फायरिंग
  • गांव पांची जाटान का रहने वाला दीपक आपराधिक वारदात की फिराक में आया था मुरथल 
  • गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के पालम में इंस्पेक्टर सोनू को गोली मारने के मामले में था वांछित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरथल बाईपास स्थित कुराड़ मोड़ से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने रूपेंद्र उर्फ मुन्ना व रामकरण गैंग के शूटर दीपक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गांव पांची जाटान निवासी दीपक इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर गुरुग्राम में हुए हमले में वांछित था।

विज्ञापन


पुलिस टीम के रोकने के प्रयास में आरोपी बाइक से गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक के पैर में गोली लगी है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 


एएसपी निकिता खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल प्रभारी प्रशांत कुमार अपनी टीम में शामिल एसआई नरेश, योगेंद्र, एएसआई यशवीर और विनोद के साथ जाहरी बाईपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गुरुग्राम में इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मारने के मामले में आरोपी दीपक मुरथल बाईपास से कुराड़ रोड पर आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी बीच जब दीपक बाइक पर आया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह कच्चे रास्ते पर भागने लगा तो उसकी बाइक गिर गई। जिस पर वह चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। उसके बाद भी आरोपी भागता रहा और फिर से फायरिंग की। 

पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की तो गोली उसके पैर में जा लगी। जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। उसके पास से देसी पिस्तौल व खोल बरामद किए गए। आरोपी ने अपनी पहचान दीपक के रूप में बताई है। पुलिस ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। 

इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर कर चुका है जानलेवा हमला 
गिरफ्तार आरोपी दीपक पालम विहार स्थित एसीपी उद्योग विहार दफ्तर के सामने करनाल के नेवल स्थित कमांडो मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी है। छह सितंबर को हुई वारदात में गोली इंस्पेक्टर के दाएं कंधे को छूकर निकल गई थी। 

वह रिश्तेदार के प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में आए थे। इसी दौरान कार सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। सोनू मलिक गुरुग्राम एसटीएफ में भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उस पर गन्नौर थाना में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या के प्रयास से लेकर लड़ाई झगड़े के मामले शामिल हैं। 

रूपेंद्र व रामकरण बैंयापुर से जुड़े हैं तार 
गिरफ्तार आरोपी दीपक फिलहाल बरोणा के रूपेंद्र उर्फ मुन्ना और रामकरण बैंयापुर के गैंग से जुड़ा है। इनके गैंग में रोहतक के बोहर का सोनू नंदन व बरोणा का मनिया भी शामिल है। आरोपी फिलहाल अपने साथियों से मिलकर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें