फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीः चंडीगढ़ में युवती को जबरन कार में डालकर युवक फरार, लोग बोले-कपड़े भी फाड़े

Thu, 20 Jun 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक जबरन युवती को कार में धकेलकर फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोप है कि युवक ने युवती के कपड़े भी फाड़े। मामला पुलिस तक पहुंचा। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और कार का नंबर लेकर उसकी डिटेल निकलवाने में जुट गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित मकान नंबर 192 के पास एक युवक, युवती के कपड़े फाड़ रहा था। इसके बाद वह उसे सफेद रंग की कार में जबरन धकेलकर फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

मौके पर पीसीआर समेत सेक्टर-31 थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज किया। राजकुमार ने बताया कि वारदात के समय पीड़ित युवती, युवक के चंगुल से बचने के लिए शोर भी मचा रही थी। शोर सुनकर ही उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने कार का नंबर भी बताया। 
विज्ञापन


बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आई और कार नंबर के आधार पर डिटेल खंगालनी शुरू की लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे मामला साफ हो सके। पुलिस घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है ताकि कुछ और अहम सुराग लग सके। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं मामला लड़ाई झगड़े का तो नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें