फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक, पूरी क्लास में करवाई बच्ची की शेम शेम

Tue, 03 Feb 2015 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ एक निजी स्कूल में बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। केजी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची इस व्यवहार से ऐसी सहमी कि पिता को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी।
विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ा तो स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया। वहीं, डीसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला दो दिन पहले सेक्टर-17 के विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल का है।

परिजनों का आरोप है कि टीचर ने बच्ची की शेम-शेम की। टीचर शैली ने उसे क्लास में घुमाया। क्लास में मौजूद बच्चों के साथ टीचर ने भी बच्ची का मजाक उड़ाया।

बच्चों से तालियां बजवाई और बच्ची को कान पकड़ने को कहा। इतना ही नहीं, स्कूल प्रबंधन को दी गई शिकायत पर पेरेंट्स को फटकार लगाते हुए मामला दबाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन

स्कूल जाने से घबराती रही बच्ची

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी तीनों बेटियां इसी स्कूल में पढ़ती हैं। घटना के बाद बच्ची सहमी रही और सोमवार को स्कूल जाने से घबराती रही।  

जांच डीईईओ को सौंपी
डीसी विवेक आत्रेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच डीईईओ को सौंपी गई है और मंगलवार को पूरे मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बच्ची के कपड़ों के संबंध में परिजनों को बताया गया था। अभद्र व्यवहार जैसी कोई बात नहीं है। इसके बावजूद टीचर के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सस्पेंड कर दिया है। किसी भी छात्रा को स्कूल में सजा नहीं दी जाती है।
अमित जैन, प्रिसिंपल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें