पुलिस ने एक मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। गांव धनौड़ा निवासी पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि उसका 6 वर्ष का बच्चा जो कि दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
बुधवार को दोपहर बाद घर से बाहर खेलने के लिए गया था। जब काफी समय तक वह घर वापस नहीं आया। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
उसने बताया कि इसी दौरान समीप के घर में उसने अंदर जाकर देखा तो गांव का ही एक व्यक्ति उससे कुकर्म कर रहा था। जिसको देखकर उसके होश उड़ गए। साथ ही उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वह व्यक्ति भाग निकला।
पुलिस ने इस मामले को लेकर बच्चे की मां के बयानों पर ताज मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।