फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी, मामला हुआ दर्ज

Wed, 05 Dec 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक युवक ने दस साल के मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है। घटना का पता उस समय चला जब बच्चे के परिजनों ने उसे अगले दिन स्कूल जाने के लिए उठाया तो वह रोने लगा। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी के बारे में बताया। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


 सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पिता की शिकायत पर बलकार सिंह के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजनेस करता है। सबसे छोटा बेटा रविवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी बलकार सिंह वहां पहुंच गया और उसे बातों में बहला लिया। 

वह उसे अपने साथ ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बच्चे को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। बच्चा चुपचाप अपने घर आया और सो गया। जब अगले दिन परिजनों ने उसे स्कूल जाने के लिए जगाया तो वह रोने लगा। 
विज्ञापन


जब परिजनों ने रोने का कारण पूछा तो बच्चे ने सारी बात बताई। जब परिजनों ने आरोपी से जाकर बात की तो आरोपी ने गाली और धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें