फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पार्क में घूम रही युवती से रेप की कोशिश, आरोपी को पंच मार खुद को बचाया

Mon, 08 Oct 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सुबह की सैर करने निकली एक युवती के साथ रेप की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन की है। रविवार सुबह सैर के दौरान अचानक एक युवक युवती का मुंह दबाकर अंधेरे में ले गया और रेप की कोशिश की। युवती जब खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने डराना धमकाना शुरू कर दिया लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को पंच मारकर शोर मचा दिया। यह देख आरोपी भाग निकला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में 28 वर्षीय एक युवती रविवार सुबह सैर करने के लिए आई थी। जब वह गार्डन के कच्चे रास्ते पर पहुंची तो इतने में घात लगाए एक युवक ने पीछे से पकड़कर उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी युवती को गार्डन में अंधेरे कोने की तरफ ले जाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं युवती जब उसके चंगुल से बचने का प्रयास किया तो वह धमकी देने लगा। 

इसके बाद युवती ने आरोपी को पंच मारकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास सैर कर रहे लोग जमा हो गए। लोगों को पास आते देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़िता को बयान दर्ज करवाया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है, जिससे आरोपी की पहचान हो सके। 
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई टीमें 
इससे पहले भी सेक्टर-36 थाना के तहत महिलाओं और नाबालिग से छेड़छाड़ कई मामले सामने आ चुके हैं। वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने को लिए सेक्टर-36 थाना पुलिस ने करीब पांच टीमें गठित की हैं। जहां पर वारदात हुई वहां से सेक्टर-36 थाना थोड़ी ही दूरी पर मौजूद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें