शीतल मॉल में चल रहे एक मसाज पार्लर में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद पकड़े गये आरोपियों ने कई खुलासे किये हैं।
मामले में पकड़ी गई युवतियों ने संचालक पर उन्हें इस देह व्यापार में फंसाने का आरोप लगाया है। युवतियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर संचालक उनसे जिस्मफरोशी करवाता था।
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किये गये संचालक जींद के देवीनगर निवासी आनंद महिल, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15 निवासी युवती, शिवाजी कॉलोनी निवासी युवती, जगदीश कॉलोनी निवासी युवती, जसबीर कॉलोनी निवासी युवती, जींद के पाजू खुर्द निवासी प्रदीप, पाड़ा मोहल्ला के हिमांशु और गुरूनानक पुरा के प्रदीप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बता दें कि पुलिस को शीतल मॉल में चल रहे एक मसाज पॉर्लर की आड़ में देह व्यापार का पता चला।
रविवार शाम को छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा हुआ। पुलिस ने पार्लर से चार युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया था। सभी आपत्तिजनक अवस्था में पाये गये। बार-बार लोगों की तरफ से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद छापेमारी की थी।
जांच अधिकारी एसआई जयबीर ने बताया कि मसाज पार्लर में देह व्यापार करने के मामले में पकड़ी गई कई महिलाओं ने संचालक ने आरोप लगाये हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि पकड़ी गईं कई महिलाओं के तलाक हो चुके हैं। कमाई को कोई साधन नहीं होने के कारण वह पार्लर में काम करने आईं थी।
यहां काम करने के कुछ दिन बाद ही संचालक ने रुपयों का लालच देकर देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। यह सारी बातें आरोपी महिलाओं ने पुलिस के सामने कही हैं। इतना ही नहीं जांच अधिकारी के अनुसार जिन महिलाओं का तलाक नहीं हुआ था वह आर्थिक तंगी के कारण देह व्यापार कर रही थी। अब पुलिस ने मसाज पार्लर के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस और भी संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद छापेमारी कर सक ती है।