पंजाब के होटलों में देह व्यापार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मोगा में सामने आया। होटल में छापा मार पुलिस ने 5 व्यक्तियों के साथ 4 महिलाओं को न्यूड हालत में काबू किया। कपड़े पहनाकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
थाना सिटी के प्रभारी इंस्पैक्टर जसवरिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि संधू होटल तथा केवल के ढाबे में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सिटी डीएसपी हरिंद्र सिंह डोड की अगुवाई में थानेदार दलबार अली, सहायक थानेदार जसविंद्र सिंह व अन्य कर्मचारियों सहित संधू होटल में छापेमारी की तथा वहां से 4 महिलाएं तथा 5 व्यक्ति हिरासत में लिए गए।
उन्होंने बताया कि होटल मालिक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इसके उपरांत केबल के ढाबे पर छापेमारी कर एक महिला व व्यक्ति को काबू किया गया। उन्होंने कहा कि पहले भी इन होटलों पर छापेमारी की जा चुकी है तथा कई जोड़ों को काबू किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि काबू किए गए सभी कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनको पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।