होटल में देह व्यापार का गंदा काम होता था। पुलिस ने छापा मारा तो एक युवक और युवती जिस हालत में मिले, देखकर पुलिस वाले हैरान रह गए। मामला हरियाणा के हिसार का है। होटल डायमंड में ये गंदा काम काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर टीम बनाकर रेड मारी।
मामले में पुलिस ने युवक और युवती समेत होटल मैनेजर महेंद्र सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार किया और थाने ले गई। युवक का नाम पवन बताया जा रहा है, वहीं युवती लुधियाना की रहने वाली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर लिया एक्शन
Sex racket
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन एसएचओ गौरव शर्मा को किसी ने सूचना देकर बताया था कि डायमंड होटल में वेश्यावृत्ति हो रही है। पुलिस ने हेडकांस्टेबल नरेश कुमार को बोगस ग्राहक बनाकर एक हजार रुपये का नंबरी नोट देकर उसे होटल में भेजा और पुलिस कर्मी दूर खड़े हो गए। बोगस ग्राहक वहां पहुंचा और मैनेजर महेंद्र से बात की। मैनेजर ने उससे एक हजार रुपये में सौदा कर नंबरी नोट ले लिया।
पुलिस ने इशारा पाते ही मैनेजर को धर दबोचा और उसके कब्जे से 5500 रुपये बरामद किये। इनमें वह नंबरी नोट शामिल था। पुलिस ने वहां कमरे से युवक पवन और लुधियाना की एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।