पंजाब के मोगा जिले में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 4 युवतियों सहित 9 लोगों को काबू किया है। पकड़े गए लोगों में होटल संचालक भी शामिल है। सभी युवतियां, होटल के कमरों में युवकों के संग अंतरंग हालत में थीं।
धर्मकोट पुलिस के डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि सभी के खिलाफ थाना मैहना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
मैहना पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त होटल में सरेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि एक होटल को गुरलाल सिंह नामक का व्यक्ति ठेके पर लेकर चला रहा था। उन्होंने बताया कि इस होटल में कथित देह व्यापार चलने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां पर छापा मार चार महिलाओं समेत जसकरन सिंह, कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह और रवि कुमार को काबू किया है।