फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, कमरों से कई जोड़े पकड़े गए

Sun, 07 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
होटल में पकड़ा गया सैक्स रैकेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने एक होटल में चल रहे बड़े सैक्‍स रैकेट को पकड़ा है। ये होटल भाजपा नेता का है, पंजाब के होशियारपुर में पुलिस ने बस स्टैंड के सामने एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। होटल के मालिक सहित तीन जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में काबू किया गया। पुहस इस मामले में जांच कर रही है। इस खुलासे से शहर में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


होशियारपुर के स्थानीय बस स्टैंड के पास भाजपा टिकट पर निगम चुनाव लड़ चुके एक भाजपा नेता के होटल पर छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता सहित सात लोगों को इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
स्थानीय बस स्टैंड के पास होटल में छापामार कर पुलिस ने तीन लड़के और तीन लड़कियों को काबू किया। 

डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास भाजपा नेता हरिकृष्ण के होटल में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। इस पर थाना माडल टाऊन के एसएचओ राजेश अरोड़ा और थाना सिटी के एसएचओ प्रदीप सिंह ने होटल में छापा मारा। जहां से तीन लड़के और तीन लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। उन्होंने बताया कि होटल मालिक हरिकृष्ण सिंह सहित आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें