फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने की लव मैरिज, पिता ने फेसबुक पर ऐसी तस्वीर देखने के बाद कर लिया सुसाइड

Sun, 07 May 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
फेसबुक पर फोटो देखने के बाद सुसाइड! - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बेटी ने लव मैरिज का कदम उठाया, तो परिवार को पता तक नहीं चला। लेकिन जब घर में किसी ने फेसबुक पर एक तस्वीर देखी, तो सबकी ज़िंदगी में तूफान आ गया। एक ऐसा तूफान, जिसने एक शख्स को सुसाइड करते तक के लिए मजबूर कर डाला। पंजाब के जालंधर के ये घटना हैरान कर सकती है। 
विज्ञापन


जालंधर के डिवीजन नंबर चार के इलाके के अवतार नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक पुत्र तीर्थ के रुप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई विजय ने बताया कि दीपक की बेटी कुछ समय पहले इलाके के किसी युवक के साथ चली गई थी। इसकी काफी तलाश की गई थी। वह नहीं मिली थी। इस बारे में स्थानीय थाने में भी रिपोर्ट लिखाई गई थी। 

शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने दीपक को आकर बताया कि उनकी बेटी की फोटो फेसबुक पर अपलोड  है। दीपक ने फेसबुक में देखा कि जो युवक उसकी बेटी  ले गया था, उसके साथ ही बेटी की शादी की फोटो अपलोड हो गई थी। इस फोटो को देखने के बाद ही दीपक काफी परेशान चल रहा था और दिमाग पर काफी बोझ महसूस कर रहा था।
विज्ञापन


विजय के मुताबिक शुक्रवार रात को भी दीपक काफी गुमसुम था। शनिवार की सुबह को उसकी पत्नी ने देखा कि दीपक फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें