कुरुक्षेत्र के होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे को पुलिस ने बेनकाब करते हुए दो महिलाओं और पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चार लोग भाग निकलने में कामयाब रहे। छापामार कार्रवाई केयू थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए आदर्श थाना प्रभारी की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि किरमिच रोड स्थित एक कॉलेज के सामने बनी कालोनी के नजदीक स्थित दुकानों में एक होटल चल रहा है। इसका मालिक बाहर से महिलाओं को बुलाकर जिस्मफिरोशी करवाता है। रविवार को भी इस रेस्टोरेंट में लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी करवाई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने होटल की निगरानी तेज कर दी।
दो लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में
सूचना के पक्का होते ही थाना प्रभारी ने एक पुलिस कर्मी को सादे लिबास में ग्राहक बनाकर बताए गए होटल में भेजा। उसे थाना प्रभारी ने अपने हस्ताक्षर किए हुए 500-500 के आठ नोट दिए। होटल में बोगस ग्राहक बने पुलिसकर्मी को काउंटर पर एक व्यक्ति बैठा मिला। बातचीत के दौरान सौदा तय होने पर पुलिस कर्मी ने उसे रुपये दे दिए और बाहर खड़ी पुलिस पार्टी को इशारा कर दिया। पुलिस ने तुरंत होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने होटल की तलाशी ली।
पुलिस टीम को कमरा नंबर 104ए और 105 में दो लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस की गिरफ्त में आने पर कमरा नंबर-104 से युवक ने अपना नाम राजकुमार निवासी कैथल। काउंटर पर बैठे युवक ने अपना नाम बीर सिंह बताया। अन्य कमरों से भागे युवकों के नाम भी नितिन, शीशपाल, प्रवीण, मनीष कैथल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ खिलाफ इमोरल एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।