सीआईए स्टाफ की शहरी पुलिस ने जालंधर में लम्मा पिंड की एक कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापामारी कर संचालिका समेत चार लोगों को काबू किया है।
पुलिस इंचार्ज गुरप्रीत सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कॉलोनी में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके आधार पर महिला पुलिस बल के साथ टीम का गठन कर वहां छापामारी की गई। एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक आरोपी संचालिका हर ग्राहक से अपनी कमीशन अलग से लेती थी।