थाना लाडोवाल की पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक दंपति को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दंपति के कब्जे से आधा किलो नशीला पाउडर बरामद किया है।
पुलिस ने नवां रजापुर निवासी मलकीत सिंह और कुलवंत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने इलाके में शनि मंदिर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। दोनों आरोपी लाडोवाल की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी घबरा गए। पुलिस ने दोनों को किसी तरह से काबू कर लिया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहां कि वह साथ वाले गांव से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करते हैं। आरोपी जल्द पैसा कमाने के चक्कर में नशा सप्लाई करते हैं।