फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की सफारी चुराकर दो जगह लूटपाट

Sat, 26 Jul 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-40 से पंजाब की एक सेशन जज की सफारी चुराकर भागे चार युवकों ने पंचकूला सेक्टर-4 में शुक्रवार सुबह एक बस कंडक्टर को लूट लिया।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने सेक्टर-22 चंडीगढ़ में भी एक युवक से मोबाइल लूटा था। 24 जुलाई की रात सफारी चुराने और इसके बाद मोबाइल लूटने का चंडीगढ़ के थानों में रिपोर्ट दर्ज है।

अब कंडक्टर से लूटपाट के बाद पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने भी लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास सफारी का नंबर तो है, लेकिन लुटेरे गाड़ी के साथ फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर मुकेश सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह सेक्टर-4 हरिपुर स्थित अपने घर से जैसे ही सेक्टर-4 की मुख्य सड़क पर पहुंचा, एक सफारी उसके पीछे आकर रुकी और तीन युवक उतरे। एक युवक ने उसकी पीठ पर डंडा मारा और दूसरे ने बैग ले लिया। इसके बाद वे सफारी से फरार हो गए। बैग में बस के टिकट और करीब छह हजार रुपये थे।

मुकेश का उसका नंबर नोट करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके सफारी का नंबर खंगाला तो गाड़ी सेक्टर-40 चंडीगढ़ के एक पते पर रजिस्टर्ड मिली। सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार उस पते पर पहुंचे तो पता चला कि यह घर पंजाब में जज हरप्रीत कौर का है और चंडीगढ़ सेक्टर-39 थाने में पहले ही सफारी चोरी का मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


एक बजे से पहले चोरी हुई है सफारी
सफारी वीरवार देर रात एक बजे से पहले चोरी हो गई थी, क्योंकि डेढ़ बजे के करीब इसी सफारी में सवार युवकों ने चंडीगढ़ सेक्टर-22 में राहुल नाम के एक युवक से मोबाइल लूटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें