फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक का शव पंखे से लटका मिला

Fri, 26 Feb 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 22 स्थित एक घर में काम करने वाले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 19 साल के पदम का शव घर में पंखे से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि जिस समय पदम ने खुदकुशी की घर पर कोई नही था। मकान मालिक सुरिंदर का कहना है कि पदम उनके घर पर पिछले दो साल से काम कर रहा था और वहीं पर रहता भी था।

उनकी सेक्टर 22 में मोबाइल की दुकान है। वह परिवार केसाथ शहर से बाहर गए हुए थे। वीरवार दोपहर करीब 1 बजे वापस घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पीछे केरास्ते से वो अंदर घुसे और देखा पदम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर डीएसपी और थानाधिकारी पहुंचे और जांच की। मौके  से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह का पता पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें