फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना फर्नीचर मार्केट के प्रधान के बेटे ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटकती मिली लाश

Tue, 02 Jun 2020 12:53 PM IST
खुशबू गोयल हरजीत सिंह, डेराबस्सी (मोहाली)
विज्ञापन
युवक ने लगाया फंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीरकपुर की बलटाना फर्नीचर मार्केट के प्रधान एवं कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह पम्मी धीमान के बड़े बेटे राजमीत सिंह धीमान उर्फ बंटी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजमीत सिंह धीमान डेराबस्सी में गुलाबगढ़ रोड पर पैराडाइज कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह सुबह उठकर बाथरूम में गए और वहां छत पर लगे पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता परमजीत सिंह पम्मी के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर डेराबस्सी के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है। थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े 9 बजे सूचना मिली थी, जिसमें मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुबह साढ़े 8 बजे रोजाना की तरह बाथरूम गया था। लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसने अंदर देखा कि पति का शव छत पर लगे पंखे वाले हुक के साथ लटक रहा था। उन्होंने रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपने परिवार में पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है, जिनमें एक 13 वर्षीय लड़की और 8 वर्षीय लड़का शामिल है।

लॉकडाउन में कामकाज ठप होने पर था आर्थिक तंगी में
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय राजमीत धीमान बलटाना में साइकिलों की दुकान करते थे। उनके पिता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि लॉकडाउन के कारण लड़के का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और पिछले कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसके चलते ही उसने यह कदम उठा लिया। पम्मी धीमान ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं, जिनमें मृतक राजमीत सिंह धीमान उर्फ बंटी बड़ा था, जबकि छोटा बेटा ऑस्ट्रेलिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें