करनाल में दिनदहाड़े एनडीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक की कार लूटने की वारदात के बाद वीरवार शाम शहर को सील करते हुए तीस जगह नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। देर रात तक यूटी पुलिस लूटी गई सफेद क्रेटा गाड़ी की तलाश में लगी थी।
करनाल के सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल के पास से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में तीन युवकों ने एनडीआरआई (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) के पशु पोषण विभाग के प्रधान वैैैज्ञानिक को गाड़ी से बाहर खींचकर क्रेटा लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा कि करनाल एक पेट्रोल पंप तेल डलवा कर लुटेरे चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए। करनाल पुलिस में इस मामले की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस को भी दे दी है। जिसके चलते चंडीगढ़ पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए क्रेटा गाड़ी की तलाश में सिटी को सील करके सभी गाड़ियों की जा शुरू कर दी थी।