फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा के साथ स्कूल बस चालक ने किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

Tue, 17 Jul 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुराचार के मामले में पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को पीड़ित छात्रा की रिश्तेदार महिला के बयान दिया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भांजी उसके पास रहती है। वह एक गांव  के पास एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 14 जुलाई को उसकी भांजी रात करीब 9 बजे अचानक गायब हो गई और पूरी रात ढूंढने के बाद अगले दिन रेलवे स्टेशन घनौली के नजदीक मिली।

विज्ञापन


वह वहां परिवार को देखकर रोने लग गई। उसने बताया है कि जिस स्कूल बस से वह रोज स्कूल जाती है, उसी बस के चालक ने उसे रात को फोन कर पानी वाली टंकी के पास बुलाया। न आने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पीड़िता की रिश्तेदार ने बताया कि उसकी भांजी डरती हुई उसके पास गई और वहां से ड्राइवर ने उसे अगवा कर लिया और पूरी रात दुराचार किया।

इसके बाद सुबह रेलवे स्टेशन घनौली के पास छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी मामी को बताया कि इससे पहले 25 जून को भी स्कूल बस चालक उसे अपनी बाइक पर बिठाकर उसे ले गया और स्कूल के पीछे स्थित झाड़ियों में उसके साथ दुराचार किया। आरोपी उसे आठवीं कक्षा से ही परेशान कर रहा है। पुलिस चौकी घनौली के इंचार्ज जसमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें