पंजाब के जालंधर में स्कूल बस और ट्रक की जबरदस्त आमने-सामने की टक्कर में बस चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा करतारपुर-कपूरथला रोड पर गांव पत्तड़कलां के पास हुअस।
मृतक चालक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि बस में कोई बच्चा नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
ओलीवर पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी। रास्ते में उसकी सिलेंडर से भरे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक ड्राइवर ने नशा किया था। इससे वह संतुलन खो बैठा और बस से टक्कर हो गई।
सब इंस्पेक्टर सुलखन सिंह ने कहा कि आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।