फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बदमाशों को नहीं पुलिस का डर, फेसबुक में लाइव मना रहे बर्थडे

Thu, 13 Dec 2018 05:04 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
गैंगस्टर संपत का बर्थडे फेसबुक में हुआ लाइव
विज्ञापन

कुख्यात लारेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंचने वाला संपत नेहरा भले ही जेल में बंद हो, पर उसके साथियों ने हाथों में हथियार लेकर उसका जन्मदिन फेसबुक पर लाइव मनाया। डीजीपी तक यह मामला पहुंचा तो प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को जांच के आदेश दिए। जन्मदिन मनाने वालों की जांच करने को कहा है। रोहतक पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


रोहतक के कारौर गांव के आनंद पहलवान हत्याकांड में संपत नेहरा शामिल था। सीआईए-2 ने संपत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार पांच दिसंबर को फेसबुक पर लाइव आकर कुछ युवकों ने संपत नेहरा का जन्मदिन मनाया। वीडियो में युवक जल्द संपत के जेल से बाहर आने की भी बात कह रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि लाइव होकर जन्मदिन मनाने वाले संपत और लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। 

प्रदेश के डीजीपी ने रोहतक के अलावा पानीपत, सोनीपत, कैथल, भिवानी, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, जींद समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक के पास पत्र भेजा है। संपत नेहरा का जन्मदिन मनाने वालों का पता लगाने को कहा है। रोहतक पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि संपत नेहरा के साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


कई साथी किए गए हैं चिह्नित 
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के कई सदस्यों को चिह्नित किया गया है। संबंधित जिलों की पुलिस के सहयोग से सभी पर शिकंजा कसा जाएगा। एसटीएफ को भी बदमाशों को पकड़ने का टास्क दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें