फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर रत्ना रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के नाम पर 25 लाख ठगे

Thu, 07 Apr 2016 06:30 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सागर रत्ना रेस्टोरेंट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली स्थित सागर रत्ना रेस्तरां के मालिक, चेयरमैन, सीईओ और सीएफओ के खिलाफ चंडीगढ़ में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने का केस दर्ज किया गया। पीड़ित सेक्टर-44 निवासी दलमीत सैणी की शिकायत के बाद अदालत के आदेश के बाद आरोपियों पर धारा-406, 420 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता दलमीत सैणी ने बताया कि साल 2013 में उन्हें दिल्ली स्थित सागर रत्ना रेस्तरां के चंडीगढ़ में फ्रेंचाइजी खुलने के बारे में जानकारी मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार फ्रेंचाइजी लेने के संबंध में उनकी मुलाकात सागर रत्ना रेस्तरां के मालिक से हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी रेस्तरां के चेयरमैन सुदिंधोन्ना, सीएफओ रवि संमपथ, सीईओ कृष्णा परना, व अरुण कुमार मिश्रा से मुलाकात हुई।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने बातचीत के दौरान 25लाख में चंडीगढ़ फ्रेंचाईजी देने का डील किया। इसी दौरान उसने 25लाख रूपया पेय कर दिया। लेकिन, बाद में आरोपी फ्रेंचाइजी देने में टाल मटोल करके चक्कर लगावाने लगे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-34 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, बाद में पीड़ित ने पुलिस की जांच पर आरोप लगाकर कोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इसमें आरोपी पक्ष के बयान व दस्तावेजों को लिया जाएगा। इसके साथ उसकी जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें