फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे बैठी इस साध्वी का सच देखिए, कैसे कट रही हैं रातें?

Mon, 21 Nov 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवादित बयानों और बंदूक को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी आजकल सलाखों के पीछे हैं। साध्वी को हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन दो दिन के रिमांड के दौरान भी पुलिस उनसे कुछ खास नहीं उगलवा पाई है।
विज्ञापन


दो दिन तक पुलिस ने साध्वी को लेकर आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन ऐसा कुछ भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई, जिससे पुलिस अपनी सफलता कह सके। रविवार को साध्वी को लेकर पुलिस हिसार में गई और वहां पर एक स्थान पर रेड की, लेकिन वहां पर भी रेड खाली गई।

जांच में बार-बार अपने बयान बदल रही साध्वी

साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
बाद में हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस साध्वी को लेकर राजस्थान जाने लगी तो साध्वी ने रास्ते में ही हथियार वहां पर न होने की बात कही, फिलहाल साध्वी को वापस करनाल महिला थाने में लाया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साध्वी पुलिस जांच टीम के सामने बार बार बयान बदल रही है।

कभी हथियार राजस्थान बताए जाते हैं तो कभी अन्य स्थान पर। फिलहाल तीन और दिन का रिमांड बाकी है, पुलिस के लिए अब साध्वी से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार और उसके साथियों को गिरफ्तार करना नाक का सवाल बन गया है।

हवालात में नहीं आई नींद, करवतें बदलते कटी रात

साध्वी
पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ली गई साध्वी देवा ठाकुर की महिला थाने के हवालात में पहली रात करवटें बदली हुए कटी। मखमली गद्दों पर सोने वाली साध्वी को जमीन पर नींद नहीं आई। बताया जा रहा है कि रातभर साध्वी जागती रही और आंसू बहाती रही।

उधर सिटी थाना पुलिस ने साध्वी की निशानदेही पर आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस को न तो उसके साथियों का सुराग लग पाया है और न ही हथियारों का। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रात भर चिंता में डूबी रही, कई बार बैठकर रोई भी

साध्वी का एक और वीडियो हुआ वायरल
महिला थाने के सूत्रों ने बताया कि साध्वी को जमीन पर नींद नहीं आ सकी और रातभर चिंता में डूबी रही। गौरतलब है कि साध्वी व उसके साथियों की ओर से शादी समारोह में हवाई फायर करने से महिला की मौत व चार लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। शुक्रवार को साध्वी ने अदालत में सरेंडर किया था। शुक्रवार रात साध्वी को महिला थाने की हवालात में रखा गया है। मखमली गद्दों पर सोने वाली साध्वी जमीन पर पड़ी दरी पर नहीं सो पाई और रातभर करवटें बदलती रही। बीच-बीच में उठकर कई बार रोने लगी।
विज्ञापन

करनाल में कार्यक्रम के दौरान की फायरिंग, एक की मौत

करनाल साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : self
गौरतलब है कि गत 15 नवंबर को शादी समारोह के एक कार्यक्रम में साध्वी और उसके साथियों ने जमकर फायरिंग की थी। इससे सेक्टर-6 निवासी सुनीता की छर्रे लगने से मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में साध्वी ने अदालत में सरेंडर किया था, जिसे बाद में अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

सिटी थाना पुलिस साध्वी से पूछताछ कर रही है। वहीं, सीआईए की दो अलग अलग टीमें अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने ब्रास स्थित उसके धाम पर कई घंटे तक छापेमारी की थी और पूरे डेरे को खंगाला था। हालांकि, यहां पर कुछ खास बरामद नहीं हो सका।

इसके अलावा, साध्वी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के तीन से चार गांवों में भी छापेमारी की जा चुकी है। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि साध्वी से पूछताछ चल रही है। फिलहाल हथियारों और उसके साथियों को गिरफ्तारी को लेकर कोशिशें जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें