फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बहन को 'बीवी' बनाने के मकसद से ले भागा

Wed, 22 Jul 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, नाभा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
वो नाबालिग युवती रिश्ते में बहन लगती थी, लेकिन उसे 'बीवी' बनाने के मकसद से ले भागा उसका भाई। घटना, पंजाब के नाभा शहर की है। 25 दिन बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और लड़के पर मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। उधर, युवती का कहना है कि वो भाई के साथ अपनी मर्जी से गई थी।
विज्ञापन


नाभा ब्लाक के गांव बौड़ा की 9वीं में पढ़ती 17 साल की युवती अपनी बुआ के लड़के से प्यार करती थी। उसकी बुआ का लड़का नाभा ब्लाक के गांव लोट में रहता था। वह उसे घर से भगा ले गया। इसके बारे में पता चलते ही युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने 25 दिन के बाद दोनों को काबू कर लिया।

पुलिस ने लड़की को वारिसों के हवाले कर दिया है और लड़के को अदालत में पेश करके 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

दूसरी तरफ लड़की ने साफ कहा है कि वह लड़के साथ अपनी मर्जी के साथ गई थी। पीड़ित लड़की की माता परमजीत कौर ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि रिश्ते में लगता भाई ही उनकी बेटी के साथ ऐसी हरकत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें