फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टल्ली विदेशी युवती ने पीट दी महिला कांस्टेबल

Wed, 11 Feb 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 स्थित होटल सिटी रॉयल के सामने सोमवार देर रात एक विदेशी युवती ने नशे में टल्ली होकर जमकर हंगामा किया। जब पुलिस बीच बचाव करने पहुंची तो उसने एक महिला कांस्टेबल की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन


उसने पुलिसकर्मी को नाखून से नोचा और मुक्के भी जड़ दिए। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जुडीशियल कस्टडी में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, एक उजबेकिस्तान निवासी युवती पिछले कई सालों से मोहाली में किराये के मकान में रह रही है। सोमवार रात करीब दो बजे उसने सेक्टर-22 स्थित सिटी रॉयल के सामने नशे में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन, उसने नशे में महिला कांस्टेबल से मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जीएमएसएच-16 में युवती का मेडिकल करवाया।

युवती ने लगाया आरोप, पुलिस ने की मारपीट
एनआरआई युवती ने बताया कि वह किसी तरह का हंगामा नहीं मचा रही थी। हालांकि, उसने बियर पीने की बात कबूल की। उसने आरोप लगाया कि देर रात पुलिसकर्मी आए और उसे घर जाने के लिए कहने लगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उससे जबरदस्ती की।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मी को चोर्ट आइं। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। जबकि, पुलिस का कहना है कि युवती ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की।

पहले भी हुआ हंगामा
सेक्टर-17 थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती पहले भी सेक्टर-23 में इसी तरह से हंगामा कर चुकी है। इस दौरान उसने पीसीआर पुलिस के साथ हाथापाई करने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार, युवती मोहाली में किसके साथ रहती है इस बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें