फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर फैकटरी मालिक से लूट ले गए स्विफ्ट डिजायर

Wed, 11 Feb 2015 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर सड़क के फोकल प्वाइंट पर चार लुटेरों ने फैक्टरी में घुसकर मालिक से गन प्वाइंट पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और लैपटॉप व लूट ले गए।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक के शोर मचाने पर लुटेरों ने भागते हुए फैक्टरी मालिक पर फायर भी किया लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए रजनीश कुमार (30) पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी विकास नगर, बलटाना ने बताया कि वह मुबारिकपुर फोकल प्वाइंट के नंबर एफ-30 में टाइम जोन प्रिंट ओ पेक नाम से एक कंपनी चलाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रात लगभग पौने दस बजे वह अपने छोटे भाई के साथ किसी काम में व्यस्त थे
विज्ञापन


इस दौरान मंकी कैप पहने तीन युवक पिस्तौल से लैस होकर अचानक फैक्टरी के अंदर आ गए। उन्होंने अंदर आते ही हाथ ऊपर उठाकर जो कुछ मौजूद है, सौंपने को कहा। मौके पर उनके पास ज्यादा कैश न होने के कारण लुटेरे टेबल पर पड़ा लैपटॉप और बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर और दो अन्य भाइयों के पांच मोबाइल लेकर भागने लगे।

जब वह बदमाशों के पीछे दौड़े तो देखा कि एक अन्य बदमाश जो बाहर काले रंग की पल्सर पर खड़ा था। तीनों लुटेरे उनकी कार लेकर निकलने लगे और चौथा बाइक पर फरार होने लगा। वह उनके पीछे भागे और शोर मचाया तो कार सवार एक लुटेरे ने कार में से उन पर फायर किया। इस बीच वह बाल-बाल बच गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि तीनों लुटेरों के हाथ में पिस्तौल थी। दो लुटेरे स्थानीय भाषा बोल रहे थे जबकि एक प्रवासी की तरह बातें कर रहा था। लुटेरों की उम्र 25 से 32 साल के बीच थी।
विज्ञापन


इस बारे में एसपी अनिल शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके का दौरा किया। जांच में बाइक और छीने गए पांच मोबाइल पास ही झाड़ियों में मिल गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद हुई काले रंग की पल्सर बाइक चंडीगढ़ से चोरी हुई है। शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें