फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ली कार की तलाशी तो उड़ गए होश, 90 लाख की पुरानी करंसी बरामद

Wed, 05 Dec 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन ( पंजाब)
विज्ञापन
बरामद रकम के साथ पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

हाईवे पर जा रही कार की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके भी होश उड़ गए। कार में बैठे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 90 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं। मामला पंजाब के तरनतारन का है। पकड़े गए आरोपियों में से 4 उत्तर प्रदेश और 2 पंजाब के हैं।

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ की पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से कुछ लोग पुरानी करंसी को ठिकाने लगाने जा रहे हैं। इस पर इंसपेक्टर हरित कुमार ने गांव बचड़े के नजदीक नाकाबंदी कर ली। नाके के दौरान नीले रंग की कार बलेनो (यूपी 25-सीजे 0215) को रोका गया।

कार में 6 लोग सवार थे, जिनकी पहचान देवेश कुमार और देवदत्त (दोनों भाई) निवासी रुद्रपुर थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, रिशाद निवासी मुलाहस जिला सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, आदेश कुमार निवासी मुलाहस जिला सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, हरबंस सिंह उर्फ हीरा निवासी गांव दीनेवाल जिला तरनतारन पंजाब, कुलदीप सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई। 
विज्ञापन


कार की तलाशी में मिले बैग से 90 लाख रुपये की पुरानी भारतीय करंसी बरामद हुई। ये करंसी किसी आतंकी संगठन या तस्कर की तो नहीं, इसकी जांच तरनतारन पुलिस ने देर रात को इंफोर्समेंट डायरेक्टर (ईडी) को सौंप दी है।

आईजी बार्डर जोन सुरिंदरपाल सिंह परमार का कहना है कि सीआइए स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने 90 लाख रुपये की पुरानी भारतीय करंसी बरामद की है। तरनतारन पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें