फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में देखिए, रोहतक रेपकांड के दरिंदों को

Thu, 12 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में दिल्ली के निर्भया रेप कांड जैसी हैवानियत को अंजाम देने वाले दरिंदों को गिरफ्तार कर आखिरकार आठ दिन बाद पुलिस ने पर्दा उठा दिया। गिरफ्तार आरोपियों की वीडियो देखने से पहले जानिए घटनाक्रम।
विज्ञापन


दरअसल कॉल डिटेल से मिले सुराग के बाद सोमवार शाम सीआईए टीम ने शहर से सटे गांव गद्दी खेड़ी से नेपाली मूल की युवती से गैंगरेप के बाद हत्या के आठ आरोपी युवकों को दबोच लिया, इसमें एक नेपाल का रहने वाला है।

इनकी बकायदा वीडियो रिकॉर्डिग की गई है वहीं, 9वें फरार आरोपी सोमबीर ने दिल्ली के बुवाना में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। डीजीपी यशपाल सिंघल ने खुद पत्रकारवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

फंसने के डर से द‌रिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या

नेपाली मूल की 28 वर्षीय युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे हो रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी उसे हिसार रोड पर ड्रेन नंबर 8 के पास एक कमरे में ले गए, जहां वहां चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी बारी-बारी से उसे नोंचते रहे। जब मन भर गया तो हाथ पकड़ कर शहर की तरफ रवाना कर दिया। लेकिन फंसने के डर से कुछ देर बाद ही उसे दुबारा पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। अब मंगलवार को पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

एसआईटी से जुड़े पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली, लेकिन उसके आधार पर जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी बीच एक बस चालक ने बताया कि 1 फरवरी की शाम को हिसार बाईपास पर तीन-चार लड़के एक युवती को ऑटो में बैठाने का प्रयास कर रहे थे, वह लगातार विरोध कर रही थी।

इसके चलते पुलिस ने हिसार रोड से लेकर घटनास्थल के आसपास जांच का दायरा बढ़ा दिया। साथ में बहुअकबरपुर व गदद्दी खेड़ी सहित आसपास के संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। मुखबिर ने गद्दी खेड़ी के दो युवकों के मोबाइल नंबर भी दिए।
विज्ञापन

दबिश देकर पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

जांच में दोनों नंबरों की लोकेशन 1 फरवरी की रात को घटनास्थल के आसपास मिली। साथ ही सोमवार सुबह दोनों नंबरों की आपस में बातचीत मिली। मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे डीजीपी यशपाल सिंघल ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट व डीआईज क्राइम विवेक शर्मा व एसपी शशांक आनंद से मंथन किया।

तुरंत एसपी ने सीआईए प्रथम प्रभारी मनोज वर्मा को हिदायत दी कि वे छापे मारकर आरोपी युवकों को काबू करें। लगातार दबिश देकर पुलिस ने आठ आरोपियों को धर दबोचा। सीआईए वन में पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया।

संदिग्ध हालात में युवती को घूमते देखा
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 1 फरवरी की शाम करीब सात बजे युवती को एक आरोपी ने संदिग्ध हालात में घूमते देखा। उसने तुरंत सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले अपने दोस्त से फोन करके बताया कि इस तरह एक लड़की लावारिस घूम रही है। उसी समय पकड़े गए दो आरोपी शराब पी रहे थे।

तत्काल एक साथ बाइक लेकर पहुंचा और युवती को उठाकर ले आए। चारों उसे ड्रेन नंबर आठ के नजदीक सड़क के किनारे खेतों में बने कमरे में ले गए। जहां और शराब मंगाई गई। इसके बाद फोन करके अपने दूसरे साथियों को बुला लिया। इस तरह आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें