फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गए शख्स की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला बिलासपुर में शादी समारोह गए एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस हत्या का अंदेशा जता रही है। बताया जा रहा है कि यह शख्स देर रात गांव में हो रही एक शादी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


मगर सुबह के समय इसका शव खून से लथपथ हालत में मिला है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना झंडूता की बलघाड़ पंचायत के अमरपुर गांव में पेश आई है।

यह शख्स सुभाष कुमार इसी गांव का रहने वाला है। इसकी उम्र तकरीबन 55 साल बताई जा रही है। यह देर रात गांव में हुई शादी में शामिल था। मगर एकाएक गायब हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव में सुबह मिली लाश्‍ा

पुलिस के अनुसार सुबह के समय कुछ लोगों ने घर के पास ही सुभाष की लाश देखी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह लाश मिली है वहां करीब 200 मीटर के दायरे में खून के जगह जगह निशान पड़े हैं।

ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या की ये वारदात बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दी गई है। हालांकि, अभी पुलिस अभी जंगली जानवर के हमले से भी इंकार नहीं कर रही है। मगर अभी तक जो सबूत मिले हैं उन्हें देखकर लगता है कि आपसी लड़ाई के बाद इसे बेरहमी से मारा गया है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके लिए रवाना हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें