फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रेप: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज खुलासा

Sun, 08 Feb 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जैसे रेपकांड का शिकार हुई रोहतक की निर्भया की बहन ने पुलिस की पोल खोलता सनसनीखेज खुलासा किया है। बहन ने हरियाणा महिला आयोग को साफ कहा कि वह एक फरवरी से ही पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें उस समय कहा गया था कि मामला दर्ज कर लिया है, अपने स्तर पर ही तलाश जारी रखें। इसके बाद पुलिस के पास वह अगले दिन भी फोटो लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस ने तलाश नहीं की।

राज्य महिला आयोग की टीम एसपी से मिलने पहुंची थी। महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल और उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने एसपी शशांक आनंद से कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


इसके बाद आयोग टीम पीड़ित की बहन व परिवार के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। टीम जब पीड़ित परिवार के पास पहुंची तो उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों को मोहल्ले की महिलाओं और मृतका की बहन ने खरी-खरी सुनाई। वहीं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक मनीष ग्रोवर ने भी जल्द ही इंसाफ का आश्वासन दिया।
Trending Videos

‘शहर में ही थी मेरी बहन, पुलिस चाहती तो ढूंढ लेती’

पीड़ित की बहन ने महिला आयोग की टीम से कहा कि उसकी बहन शहर में ही थी, लेकिन पुलिस ने मामले में ध्यान ही नहीं दिया। बहन का शव शहर से महज 12-14 किलोमीटर की दूरी में मिला है। उसकी बहन 12 साढ़े 12 बजे से लापता थी।

परिवार के सभी लोगों ने तलाश की। शाम को 4 बजे के आसपास गांधी नगर चौकी पुलिस को सूचना भी दे दी थी, लेकिन पुलिस कागजी कार्रवाई करती रही।

उसके सारे मामले को सुनने के बाद महिला आयोग की टीम ने आश्वासन दिया कि आयोग उनके साथ है। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उसके बाद आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए आयोग की ओर से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के बेटी बचाओ की सुरक्षा पर उठाए सवाल

विधायक मनीष ग्रोवर ने भी घर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विधायक को मोहल्ले के लोगों व महिलाओं ने खूब खरी खरी सुनाई और कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा का वादा करती है। लेकिन बेटियों की सुरक्षा कहीं नहीं हैं। विधायक ने इस मामले में पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

इसके अलावा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा, मामले में डीजीपी से बात करके पुलिस सुरक्षा से अवगत कराया जाएगा। वहीं हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी शनिवार को रोहतक में थे। उन्होंने भी नेपाली युवती से दुष्कर्म व हत्या की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस बारे में रोहतक के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें