फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर पड़ोसी मार डाला, कसूर सिर्फ इतना था

Mon, 19 Feb 2018 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
love couple
विज्ञापन
एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर पड़ोसी की हत्या कर दी। वजह सामने आई तो सब हैरान रह गए। घटना हरियाणा के रोहतक की है। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के मायना गांव में रविवार शाम एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले टेलीफोन एक्सचेंज कर्मी की जेली से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी पत्नी और बच्चे को पीट रहा था। पड़ोसी ने जब दोनों को बचाना चाहा तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पत्नी और बच्चे को पीजीआई में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

मृतक ने मां-बेटे को बचाने की कोशिश की थी

गिरफ्तार
मायना गांव निवासी संतकुमार ने शिवाजी कॉलोनी थाना में शिकायत दी कि उसका भाई संतलाल रोहतक में ही टेलीफोन एक्सचेंज में कर्मचारी है। संतलाल रविवार शाम गांव की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था।

इसी बीच गली से होते हुये गांव के रमन की पत्नी गायत्री अपने दो वर्षीय बच्चे जितांशू को लेकर दौड़ती हुई आई। उनके पीछे रमन भी जेली लेकर दौड़ रहा था। संतलाल ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो रमन ने जेली से वार करके उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद अपने घर में जाकर छिप गया। पुलिस ने ही उसे घर से निकाला।
विज्ञापन

इस बात पर शुरू हुई थी मारपीट

beaten
पुलिस को दी जानकारी में आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसका बेटा जितांशू घर के बाहर खेल रहा था। अचानक उसके पिता रमन आए और उन्होंने उसे घर के अंदर चलने को कहा। वह नहीं माना तो रमन को गुस्सा आ गया और वे उसे मारने लगे।

यह देखकर मैं उन्हें रोकने के लिए तो रमन उसे भी पीटने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और उन्होंने मारने के लिए जेली उठा ली। वह अपनी और बच्चे की जान बचाने को गली में भागने लगी। यह देखकर संतलाल उन्हें बचाने के लिए आ गया और रमन ने संतलाल पर हमला कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें