फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर नग्नावस्था में फेंका शव

Sat, 24 May 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तलवंडी नेपालां में एक तीस वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से वारकर हत्या कर उसके शव को राजस्थान फीडर समीप झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक से सारे कपड़े भी उतारे हुए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोपी फरार है।

हरिके पत्तन जाने के लिए निकला था

शमशेर सिंह वासी गांव कुती वाला (सरहाली) ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सुबेग सिंह घर से राशन लेने के लिए हरिके पत्तन गया था। देर रात नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

वह अपने साथ गांव साबका सरपंच बिक्कर सिंह, रविंदर सिंह और लक्खा सिंह को सुबेग की तलाश के लिए ले गया। उसे ढूंढते हुए वे गांव तलवंडी नेपालां पहुंच गए। वहां से गुजरने वाली राजस्थान फीडर समीप झाड़ियों में सुबेग का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या

मृतक के भाई ने बताया कि सुबेग की गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार के निशान थे। उनका गांव में सतनाम सिंह के साथ चौदह मरले जमीन का विवाद पिछले पांच साल से चल रहा है।

उन्हें शक है कि सुबेग की हत्या सतनाम सिंह ने की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें