फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने पिस्तौलों के बल पर लूटा डाकखाना

Tue, 06 May 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचों-बीच भीड़भाड़ वाले रिहायशी क्षेत्र में डाकखाने में सोमवार दोपहर तीन नकाबपोशों ने पिस्तौल के बल पर सिर्फ आठ मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


लुटेरे दो लाख रुपये लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली गई। घटना के बाद एसएसपी मोहाली जेएस संधू सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी के पास स्थित डाकखाने में रोजाना की तरह कार्य चल रहा था। दोपहर करीब 1:40 मिनट पर तीन नकाबपोश हाथ में पिस्तौल लिए डाकखाने में दाखिल हुए।
विज्ञापन


अंदर आते ही उन्होंने शटर नीचे गिराकर डाकखाना बंद कर पोस्टमास्टर शांता शर्मा की कनपटी पर पिस्तौल लगाते हुए सारा कैश लाने को कहा।

इस पर पोस्टमास्टर ने उन्हें बताया कि पोस्ट आफिस में नगदी नहीं होती। इस पर लुटेरे ने उनसे मारपीट की और छानबीन शुरू कर दी। एक लुटेरे ने कैश काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपये उठा लिए।

इस दौरान वहां मौजूद एक डाकिए रमिंद्र सिंह की जेब पर एक लुटेरे की नजर पड़ी। जो सरकारी बैंक से अपने निजी खाते से दो लाख 48 हजार रुपये निकाल कर लाए थे। इसमें से आगे की जेब में रखे एक लाख रुपये लुटेरों ने छीन लिए, जबकि पीछे वाली जेब में रखे बाकि पैसों पर उनकी नजर नहीं पड़ी।

पोस्टमास्टर शांता शर्मा ने बताया कि तीनों लुटेरों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। उन्होंने पीले कपड़े (परने) से मुंह ढके हुए थे। दो लुटेरों के पास काले रंग की पिस्तौल व एक के पास सिल्वर रंग की पिस्तौल थी।

लुटेरों के जाते ही स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े पोस्ट ऑफिस में लूट की वारदात से पुलिस में भी खलबली मच गई। इसके बाद फौरन मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। एसएसपी मोहाली जेएस संधू ने भी मौका मुआयना किया।

एसपी डेराबस्सी अनिल शर्मा का कहना है कि अज्ञात लुटरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट ने घटनास्थल से कई सुराग जमा किए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें