फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बैंक की कैश वैन से 5 लाख की डकैती

Fri, 27 Jun 2014 08:57 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बड़ी खबर आ रही है। यहां के नजदीकी गांव खुड्डा लाहौरा स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के बाहर आई कैश वैन से 5 लाख की डकैती होने की खबर है। डकैती को अंजाम बड़ी कार में आए 4-5 नकाबपोश लोगों ने दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देते ही वे कार में पंचकूला की ओर भाग गए। सेक्टर 3 थाना पुलिस आरोपियों के पीछे लगी है। मामले की खबर मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

बताया जाता है कि गांव खुड्डा लाहौरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के एटीएम में कैश डालने के लिए कैश वैन आई थी। इतने में वहां आई एक बड़ी गाड़ी ने कैश वैन को टक्कर मारी। इतने में बड़ी गाड़ी में से निकले 4-5 लोग कैश वैन से एक बैग निकालकर पंचकूला की ओर भाग निकले। बैग में 5 लाख रुपये थे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने किया मुकाबला
बताया जाता है कि बैंक सुरक्षाकर्मी जगतार सिंह और मोहन की बहादुरी के कारण बड़ी डकैती होने से टल गई। दोनों सुरक्षाकर्मियों ने नकाबपोश बदमाशों का मुकाबला किया, इसी वजह से बदमाश केवल एक ही बैग ले जाने में कामयाब हो पाए। गाड़ी में ऐसे 7-8 बैग थे, जिसमें करीब 50 लाख कैश था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें