फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने मिर्ची स्प्रे कर कर्मचारी से लूटे 18 लाख

Tue, 29 Dec 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में बाइक सवार दो लुटेरे सोमवार दोपहर को सेक्टर-10 और 11 की डिवाइडिंग रोड पर मिर्ची स्प्रे कर एक निजी कंपनी के कर्मचारी से 18 लाख रुपये लूट कर भाग गए।
विज्ञापन


लुटेरों ने वारदात को अंजाम सोमवार दोपहर को शहर के बीचोबीच दिया। दिन दहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने वीटी कर लुटेरों के हुलिए की जानकारी भी दे दी है।

लूट का शिकार हुआ कंपनी का कर्मचारी मोटर साइकिल पर था। सेक्टर-पांच थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह करीब 11 बजे लूट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता सैमुअल चौहान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर देवबंद के गांव मानकी का रहने वाला है।
विज्ञापन


सैमुअल ने बताया है कि वह डकोली ग्रीन सिटी में अजित एंकलेव के 22-सी में किराये के मकान में रहता है। वह एक कंपनी के लिए कैश कलेक्शन का काम करता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह जीरकपुर स्थित रेडिएट कैश मैनेजमेंट कैश सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का 18 लाख रुपये कैश लेकर जा रहा था। लूट का शिकार हुए उक्त कंपनी के कर्मी ने पुलिस को बताया कि उसके पास से गुजरी एक बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने उसके ऊपर मिर्ची पाउडर स्प्रे किया।

इससे पहले की वह संभल पाता लुटेरे नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए। थाना सेक्टर-पांच में सैमुअल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी अनिल धवन के मुताबिक इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। कंपनी से भी ब्यौरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें