फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से चोरी हुए 12 लाख के गहने, नौकर ले उड़ा

Sun, 22 May 2016 05:20 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लूटेरा - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाला नौकर ही दुकान से करीब 12 लाख के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नही लग पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर 45 में वर्मा ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाला रविंदर कमल उर्फ रिंकू दुकान मालिक की गैरहाजिरी में दुकान खोल कर उसमें नोज पिन और नोज रिंग के दो बाक्स चुराकर भाग गया।

पुलिस में दी शिकायत के अनुसार ज्वेलरी शॉप के मालिक देश दीपक वर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपी रिंकू 18 मई को जब वो कही बाहर गए हुए थे तब दोपहर में उसने दुकान खोली और करीब 400 ग्राम सोने के गहने उठा ले गया। चोरी का पता तब चला जब देश दीपक 20 मई को दुकान पर आए।
विज्ञापन


दुकान मालिक के अनुसार रिंकू पिछले 3 सालों से दुकान पर दिहाड़ी पर काम कर रहा था। 18 मई को उसने दोपहर 2 से 2.30 के बीच चोरी की। चोरी करने से पहले उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने अपने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वो बंद थे। जिस पर उन्होंने पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। 

इन कैमरों में आरोपी रिंकू दुकान में आता दिखाई दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में रिंकू के खिलाफ 400 ग्राम सोने के गहने चोरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नही पाई है उसकी तलाश में उसके बुड़ैल में उसके घर व जानपहचान वालों के घर छापे मारे थे। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नही लग पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें