फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का दानपात्र तोड़कर नगदी उड़ा ले गए चोर

Mon, 05 May 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार रात सेक्टर-23 के शिव मंदिर का दानपात्र तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रात ढाई बजे मंदिर की दीवार फांदकर आया चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दानपात्र में तीन हजार रुपये थे। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंदिर के प्रधान दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह पुजारी फूलबदन ने उन्हें मंदिर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने जांच में पाया कि चोर ने मंदिर में हनुमान और शीतला माता के सामने रखे दानपात्र का ताला तोड़ा हुआ था। फुटेज में चोर नाले की तरफ से दीवार फांदकर मंदिर में आते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के समय पुजारी मंदिर में ही सो रहा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम किसी नशा करने वाले ने दिया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें