शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। अब चोरों ने सेक्टर-4 में बंद घर को निशाना बनाया। चोर इस घर से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुरा ले गए।
शिकायत के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लगातार तीन दिनों में चोरी की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
सबसे पहले सेक्टर-2, फिर सेक्टर-15 और अब सेक्टर-4 में चोरी का मामला सामने आया है। तीनों सेक्टरों में चोरों ने बंद घर को ही निशाना बनाया।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-4 निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह परिवार सहित घर से बाहर गए थे।
जब अगली सुबह लौटे तो घर का ताला टूटा था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर से चांदी की थाल, चांदी के कटोरे, चांदी के गिलास व कुछ रुपये गायब थे।
उधर, घटना के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने मौके का मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया।