फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में भीमेश्वरी मंदिर में लाखों की लूट

Mon, 13 Apr 2015 01:28 PM IST
जतिंदर/अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गोहाना में अज्ञात लुटेरों ने भीमेश्वरी मंदिर में हाथ साफ कर दिया। लुटेरे लाखों लेकर फरार हो गए। लुटेरे माता का मुकुट और छत्र भी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर का पुजारी भार्गव रात 10 बजे मंदिर बंद करके गया था। सुबह आकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दोनों दान पात्रों के ताले टूटे थे। दान पात्र खाली थे। माता की मूर्ति से मुकुट और छत्र गायब था।

लूट की सूचना पुजारी ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिकायत दर्ज की। घटनास्थल का मुआइना किया और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें