फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार 2 युवकों ने व्यापारी से छीना 2 लाख रुपये से भरा बैग

Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मनीमाजरा में देर शाम एक व्यापारी से बाइक सवार दो युवकों ने पौने दो लाख रुपये लूट लिए। थोड़ा आगे जाकर लुटेरों की बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इस पर दोनों वाहन वहीं छोड़ पैदल ही फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित के हाथ में चोट आने पर उसे पंचकूला स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  मामले के अनुसार मनीमाजरा की मोटर मार्केट में आरएस मोटर्स के नाम से शोरूम चलाने वाले राम किशोर अग्रवाल रोजाना की तरह मंगलवार शाम करीब साढ़े 8 बजे शोरूम बंद कर घर की ओर जा रहे थे। अभी वह शोरूम से आगे ही बढ़े थे कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनका बैग छीनने की कोशिश की। राम किशोर ने कसकर बैग को पकड़ लिया तो उन्होंने उनका हाथ मोड़ दिया और छीनाछपटी में उनसे मारपीट कर बैग छीन फरार हो गए। बैग में 1.75 लाख रुपये थे।

हाथ में चोट आने के कारण अग्रवाल वहीं गिर गए और शोर मचाया। वहीं बाइक सवार दोनों युवक वहां से फरार हो गए। लेकिन थोड़ी आगे जाकर उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इस पर दोनों बाइक वहीं छोड़ पैदल ही फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, राम किशोर के शोर के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन उनको पंचकूला सेक्टर-14 में रेफरल हॉस्पिटल ले गए।

 वहीं मनीमाजरा एसएचओ हरमिंदर सिंह के अनुसार एरिया में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। उनके अनुसार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें